Thursday, August 20, 2026

अनुभव हो कि अभिनय

 



जानकर नहीं बन सकते न, अनजान!
ज्ञान  का पथ



जानकर नहीं बन सकते न,
अनजान!

सम्मोहन टूटता है
तो टूट जाता है बहुत कुछ। 

फिर ये जीवन
अनुभव हो कि अभिनय
इस तरह तो नहीं
चलते रह सकोगे। 

ज्ञान का पथ
मांगता है प्राण
दे सकोगे क्या?

कुछ भी
मिलेगा या नहीं,
ये जानकर!



रश्मि मीमांसा

No comments:

Post a Comment